किशनगंज:जिला स्तरीय फ़ारोग़-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का हुआ भव्य आयोजन

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

शहर के सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय फ़ारोग़-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। मालूम हो कि उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना तथा उसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।वही उद्घाटन सत्र के उपरांत अतिथियों द्वारा “जिला उर्दू नामा, किशनगंज–2025” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक समरसता में उसके महत्वपूर्ण योगदान तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।कार्यशाला एवं सेमिनार में जिले के साहित्यकारों, शायरों, शिक्षकों एवं उर्दू प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नौशाद आलम ,अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार,वरीय उपसमाहर्ता ब्रजेश कुमार एवं उर्दू अनुवादक असीम अकरम, जेडीयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई