किशनगंज: दीना बद्री यज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ, 22 जनवरी तक चलेगा आयोजन

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के चैनपुर चौक में रविवार की संध्या लगभग 6:45 बजे दीना बद्री यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन, जिला परिषद सदस्या खोशी देवी, पूर्व मुखिया उद्यानंद मंडल, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमारी यादव, प्रमुख प्रतिनिधि तौसीफ आलम, सरपंच कैलाश बोसाक, त्रिवेणी कुमार, पूर्व उप मुखिया आनंद कुमार ठाकुर, संतोष कुमार विश्वास, अबु सोभान रिजवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल मंडल एवं पूरण कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान 18 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का सृजन होगा और आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई