किशनगंज: सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे,वेतन बढ़ोत्तरी की मांग

SHARE:

संवाददाता :राहुल कुमार

किशनगंज सदर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।धरना पर बैठे सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि हम सभी गार्ड एस एस आई एस कम्पनी के तहत सदर अस्पताल किशनगंज में तीन साल से काम कर रहे हैं। हम लोग आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

हड़ताली कर्मियों ने कंपनी के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और कहा कि हम लोगों को काम से निकलने का धमकी सुपरवाइजर द्वारा दी जाती है और दैनिक मजदूर से भी कम मजदूरी कंपनी के द्वारा दी जाती है ।

लोगो ने कहा कि हम लोगों का पीएफ भी समय पर नहीं दिया जाता है ।कर्मियों ने वेतन में बढ़ोतरी के साथ साथ सैलरी स्लिप , वर्दी, जूता, बेल्ट, टोपी, लाठी देने की मांग की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!