किशनगंज:नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धरमगंज केला बगान, वार्ड नंबर 11 निवासी 70 वर्षीय रामबृक्ष दास के रूप में की गई है।

शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था और उसके घर इस्तेहार भी चस्पाया गया था।


बताते चलें कि घटना के दिन जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी तो रामबृक्ष उसे बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म करने की चेष्टा की।

घटना से भयभीत पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपित भयभीत हो गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन महिला थाना पहुंच गए। जहां मां की शिकायत पर महिला थाने में थाने में केस दर्ज किया गया था।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!