किशनगंज:ठाकुरगंज में युवा सेवा मंच द्वारा तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

ठाकुरगंज स्थित रेलवे हनुमान मंदिर परिसर में आज युवा सेवा मंच के तत्वावधान में तुलसी पूजन दिवस बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखंड भारत के मानचित्र पर 108 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे चंद्रकांत गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि युवा सेवा मंच द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का संरक्षण और प्रचार करना है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरोहित लक्ष्मण झा, अमित सिन्हा, अतुल सिंह, केशव धानुका, पुष्पेश सिंह, राजा कुंडू, सन्नी झा, विजय शर्मा, अजीत सहनी,अजय राय, सुनील सरकार, गोपेश यादव, अनिल महाराज सहित अंजलि मंडल, रीना कर्मकार, अनामिका दास गुप्ता, मीरा चौधरी, साधना हालदार, शिवानी देवी, पिंकी घोष समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई