गलगलिया में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन,छात्र छात्राओं को कानून की बारीकियों से करवाया गया अवगत

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि


किशनगंज पुलिस कानून की बारीकियों को स्कूली बच्चों से रूबरू करवाने के लिए अब सीधे विद्यालयों में पहुंच रही है। जहां स्कूली छात्र – छात्राओं को कानून में निहित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।ईआरएसएस, महिला सुरक्षा, चरित्र सत्यापन,यातायात सुरक्षा एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बारीकी से बताया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को गलगलिया थाना की पुलिस के द्वारा गलगलिया प्लस टू बेसरबाटी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर स्कूल के छात्र व छात्राओं को कई आवश्यक जानकारियां दे रहे थे।पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने व अपराध से दूर रहने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

भी गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार शिक्षक बन बच्चों को कानून के प्रावधानों के बारे में बता रहे थे।छात्राओं को यह बताया जा रहा था की नशे के कुप्रभावों के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी बताएं।सड़क पर चलते समय और वाहन चलाते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा कर सकती है,इन सभी बिन्दुओं पर छात्राओं को जानकारी दी गई।इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कई सवाल भी पूछे।

पुलिस को शिक्षक की भूमिका में देख छात्राएं भी उत्साहित थी और कह रही थी की पुलिस को देखकर हमें डर लगता था।लेकिन ये रूप भी पुलिस का होगा कभी सोचा नहीं था।

छात्र व छात्राओं को यह बताया जा रहा था की नशे के कुप्रभावों के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी बताएं।सड़क पर चलते समय और वाहन चलाते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा कर सकती है,इन सभी बिन्दुओं पर छात्राओं को जानकारी दी गई।इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि स्कूल या बाजार जाते समय किसी प्रकार की असहजता महसूस होती है, तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दे। पुलिस आपकी समस्या का समाधान करेगी।समाधान भी इस तरीके से करेगी।की दोबारा छात्रा में असुरक्षा का भाव न रहे।पुलिस को शिक्षक की भूमिका में देख छात्र व छात्राएं भी उत्साहित थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!