राज कुमार/पोठिया
पोठिया थाना कांड संख्या 167/25 में दर्ज हत्या के मामले में पोठिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त शब्बीर, उम्र 20 वर्ष, पिता नूर मोहम्मद, साकिन बड़ा बिल्ला, थाना चोपड़ा, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल को बिहार बंगाल सीमा के समीप विधाननगर क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है।
मामला 23 जून 2025 को मृतक की पत्नी सलमा बेगम के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था।
इस मामले में एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई में शब्बीर की गिरफ्तारी की गई है। शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे संगीन अपराध में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में पोठिया थाना पुलिस की भूमिका को सराहा जा रहा है।

























