किशनगंज में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की हुई मौत,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

किशनगंज / संवाददाता


किशनगंज में रूईधासा कस्टम चौक के समीप रेलवे लाइन के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई।घटना शहर के रूईधासा के निकट स्थित रेलवे पुल के नजदीक की है ।घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।मृतक युवकों की पहचान गोविंद कुमार यादव 23 साल और किरण कुमार यादव उम्र 21 साल बसंतपुर फरसा डांगी ,चकला घाट निवासी के रूप में हुई।

सूचना पर रेल थाना पुलिस,आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।बताया जाता है की दोनों युवकों का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ था।दोनों युवक किशनगंज से जयपुर जा रहे थे। युवकों के परिजन रविवार की सुबह किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

युवकों के परिजन उन्हें गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा कर बस स्टैंड पहुंचे थे।मृतक युवक किरण यादव के पिता चंदन यादव ने बताया कि वे भी दोनों को ट्रेन में चढ़ा कर बस स्टैंड पहुंचे थे।उसके बाद दोनों के मोबाइल पर फोन करने पड़ संपर्क नहीं हो रहा था।इसके बाद चंदन यादव अपने घर आ गए।घर पहुंचते ही उन्हें फोन पर उक्त दुर्घटना की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवकों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।अपने अपने पुत्र के शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।घटना के संबंध में बताया जाता है की
दोनों युवक गलती से गरीब नवाज ट्रेन की जगह अन्य ट्रेन पर चढ़ गए थे।

जब उन्हें पता चला तो ट्रेन से उतरने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान ट्रेन के नीचे चले गए और उनकी मौत हो गई।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!