महिला ने प्रलोभन देकर 2 लाख 10 हजार रुपए ठगी का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र के बेलवा की रहने वाली एक महिला साजेरा बेगम ने गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रलोभन देकर 2 लाख 10 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है।मामले में पीड़ित महिला के आवेदन पर बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला से गांव के एक व्यक्ति ने प्रलोभन देकर 2 लाख 10 हजार रुपए ले लिए।

वापस मांगने पर बात को टाल दिया जाता था।तब पीड़ित महिला के पति ताहिर ने बेलवा निवासी आरोपी व्यक्ति मोहम्मद शाहबाज आलम को 9 नवंबर 2024 को रुपए वापस करने को कहा।तब आरोपी व्यक्ति ने रुपए जल्द दे देने का इकरारनामा किया।इसके बावजूद भी अब तक रुपए नहीं लौटाए गए।आरोपी की खोजबीन करने पर बाद में यह भी पता चला की आरोपी व्यक्ति शाहबाज ने अन्य महिलाओं से भी रुपए ठगी कर लिया है।

पीड़ित महिला 6 अक्टुबर को रुपए मांगने आरोपी व्यक्ति के घर गई।लेकिन आरोपी व्यक्ति ने रुपए नहीं लौटाए और महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं मामले की शिकायत लेकर कई अन्य महिलाएं भी न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची थी।अन्य महिलाओं ने भी पुलिस के समक्ष कहा था की आरोपी व्यक्ति के द्वारा गांव की अन्य महिलाओं को भी लोन दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी की जा रही है।उन लोगों ने कहा कि हम लोग किसी तरह से रुपए इकठ्ठा करते है।ऐसे में ठगी हो जाए तो हम क्या करेंगे, कहा जाएंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई