फारबिसगंज में RSS का अखिल भारतीय घोष दिवस,स्वयंसेवकों ने शिव अर्चना किया प्रस्तुत

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास 

 फारबिसगंज स्थित रेणु पुस्तकालय स्थित शिव मंदिर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिवअर्चना का प्रस्तुतीकरण दिया।

 स्वयंसेवकों ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ को शिव अर्चना प्रस्तुत किया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आज देशभर में अखिल भारतीय घोष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय शिव मंदिर में संघ के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।

 कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ को शिव अर्चना रचना प्रस्तुत की। घोष संचालन के साथ नगर भ्रमण करते हुए स्वयंसेवक मंदिर से बड़ा शिवालय तक पहुंचे। बौद्धिक कर्ता विभाग सह संघचालक रामकुमार केशरी ने कहा संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए काम करेगा जो इस प्रकार हैं-. सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य. साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्यादेवी होलकर, रानी दुर्गावर्ती और अनुकूल चंद ठाकुर के सतसंग अभियानों पर भी चर्चा होगी.

उन्होने कहा कि संघ समाज में शांति का भाव और परस्पर सौहार्द् के लिए भी काम करता रहेगा । RSS के जिला कार्यवाह ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न शिव मंदिरों में आज संघ के कार्यकर्ता शिव अर्चना रचना प्रस्तुत कर रहे हैं। अररिया जिला RSS भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है। कार्यक्रम में RSS के विभाग सह संघचालक रामकुमार केशरी, जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता , सह जिला बौद्धिक प्रमुख अजय कुमार राय, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजय कुमार, नगर संघचालक उपेन्द्र राउत , नगर कार्यवाह मनजीत मिश्रा , भारती जनता पार्टी के महामंत्री प्रतापनारायण मंडल , राजेंद्र साह, उदय ठाकुर , कुंती देवी , अशोक देव , बैजू कुमार उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!