जनता दरबार का हुआ आयोजन,तीन मामलों की हुई सुनवाई

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

कोचाधामन थाने में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार में एक मामले का अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार के द्वारा निपटारा किया गया। इस संदर्भ में अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार ने बताया कि थाने में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई।

जिसमें मिले दस्तावेज एवं साक्ष्य के आधार पर एक मामले का निपटारा किया गया। जबकि साक्ष्य के अभाव में दो मामले को पेंडिंग रखा गया। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार समेत पुलिस के पदाधिकारी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!