शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

गलगलिया चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम को चकमा देने के लिए पैदल चेकपोस्ट पार कर रहे मटिहानी गया निवासी रवि कुमार के पिट्ठू बैग से 750 एम एल की एक बोतल विदेशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि डीएल 6 एसबीएफ 9652 नंबर की स्प्लेंडर बाइक की डिक्की से 750 एम एल की सात बोतल विदेशी शराब बरामद कर नेजागच्छ कुर्लीकोट निवासी मो.अंजारूल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!