किशनगंज /पोठिया/राजकुमार
पोठिया के मोहगर खरखरी डोंक नदी घाट पर शनिवार को एक नाव पर नाविक के मना करने के बावजूद सैकड़ो लोग सवार हो गए,अत्यधिक भार होने के कारण नाव अनियंत्रित हो गई और बीच मझधार में नाव पलट गई गनीमत यह रही कि नदी में पानी कम होने के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पहाड़कट्टा पुलिस व अर्राबारी ओपी पुलिस को घटना स्थल पर भेजकर भीड़ को नियंत्रित किया। जिसके बाद पुनः सुचारू रूप से नाविक द्वारा नाव का परिचलन शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सुबह उस समय मोहगर खरखरी डोंक नदी घाट पर एक साथ अचानक भीड़ जुट गई जब खरखरी स्थित डोंक नदी के दूसरे छोड़ पर मोहगर गांव निवासी हाजी मुहम्मद नजीमुद्दीन की मौत की खबर इलाके के लोगों को मिली। हाजी मुहम्मद नजीमुद्दीन की मृत्यु के जनाजे में सामील होने के लिए इलाके के लोगों डोंक नदी पार करने हेतु खरखरी मोहगर घाट पहुंचे।
ग्रामीण अपने जान की परवाह किये बिना एक साथ नाव से नदी पार होने के लिए बेताब दिखे। जबकि नाविक द्वारा बार बार लोगों को मना किया जा रहा था कि क्षमता से अधिक सवारी नहीं ले जाया जाएगा।
लेकिन लोग मान ही नहीं रहे थे।आखिरकार नाव अधिक लोगों के भार की वजह से बीच नदी में नाव डूब गया। वही परलाबारी निवासी विजय कुमार राय ने बताया की गनीमत यह रहा कि नाव डूबने के बाद भी किसी की डूबने या लापता होने की खबर नहीं है।
विजय कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने डूबते लोगो को सकुशल नदी से बहार निकाल लिया।वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पोठिया सीओ निष्चल प्रेम ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर भीड़ को नियंत्रित किया गया।





























