अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर टेढ़ागाछ में निकाली गई साइकिल रैली

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज।विजय कुमार साह

11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को टेढ़ागाछ में प्लस टू हाई स्कूल टेढ़ागाछ के छत्राओं को लेकर विशाल साईकिल रैली निकाली गई।

जिसमें संबंधित विद्यालय से जुड़े शिक्षक भी शामिल थे।इस दौरान बीडीओ गन्नौर पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आगे बढ़ाया।बालिकाओं की साईकिल रैली प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख स्थानों में गई।इस दौरान बालिकाओं द्वारा नारा व श्लोगन दिया गया पढ़ाई करेंगे तो कुछ बन जायेंगे, व्याह करेंगे तो जल्दी बंध जायेंगे।

आइए हम सब मिलकर बिहार को बल विवाह,दहेज मुक्त बनाएं आदि से लोगों को जागरूक किया गया।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख केसर राजा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीपीआरओ गनौर पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० प्रमोद कुमार, सीडीपीओ निशा कुमारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार, प्रखंड समन्वयक रोहन कुमार मंडल,लिपिक अरविंद कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक रमेश कुमार पासवान, महिला पर्यवेक्षक इंदु कुमारी, अनिता कुमारी,रंजू देवी, उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ की छात्राएं व ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई