किशनगंज :ठाकुरगंज में सड़क किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हैदरनगर में सड़क किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की ठोकर से उनकी मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लेकिन भीड़ शव का शिनाख्त करने में नाकाम रही। नतीजतन पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!