किशनगंज :सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात महिला की हुई मौत

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात महिला की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से बीमार थी। गत गुरुवार को पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के फीमेल वार्ड में महिला का इलाज किया जा रहा था।

लेकिन रविवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अगले 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रख दिया है। ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!