किशनगंज :फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। शहर के रूईधासा निवासी विवेक कुमार झा विगत चार वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में टाउन थाना में कांड संख्या 551/19 दर्ज किया गया था। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

किशनगंज :फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल