पड़ोसी के साथ विवाद से नाराज महिला ने काटी अपनी कलाई,अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पड़ोसी के साथ विवाद से नाराज महिला ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। दरअसल विवाद के दौरान पड़ोसी महिला ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिससे मोतीबाग निवासी मनीषा की भावनाऐं आहत हो गई थी।

भावनात्मक आक्रोश में आकर उसने अपनी कलाई काट ली। मनीषा को खून से लतपथ देख कर परिजनों ने आसपड़ोस की लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

पड़ोसी के साथ विवाद से नाराज महिला ने काटी अपनी कलाई,अस्पताल में भर्ती