Asaduddin Owaisi ने किया बड़ा खुलासा, राजद के साथ विधानसभा चुनाव में करना चाहते थे गठबंधन लेकिन राजद वालों ने उड़ाया था मजाक

SHARE:

बुलडोजर की कारवाई असंवैधानिक

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बाबा साहब के संविधान को कमजोर करना चाहते हैं

सीमांचल को केंद्र शासित राज्य बनाने की कोशिश की गई तो मुसलमान चुप नहीं बैठेंगे -ओवैसी

किशनगंज /राजेश दुबे

असदुद्दीन ओवेशी का दो दिवसीय सीमांचल दौरा संपन्न हो गया ।इस दौरान उन्होंने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले अमौर,बायसी ,कोचाधामन,बहादुरगंज,पोठिया प्रखंड में पद यात्रा के साथ साथ कई सभाओं को संबोधित किया।पद यात्रा के दौरान खड़ी खड़ी स्थित महानंदा नदी में ओवैसी समर्थको के साथ नंगे पांव उतर गए और और पैदल चल कर उन्होंने नदी पार की।


अपनी सभाओं में ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,तेजस्वी यादव के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना।असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए एआईएमआईएम के आगामी रणनीति पर बेबाकी से अपने विचार व्यक्त किए है ।उन्होंने कहा की आगमी 2025 के विधान सभा चुनाव में 50 से अधिक विधान सभा सीटों पर चुनाव लडने के घोषणा की है । साथ ही उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में पार्टी सीमांचल तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि कई और सीटो पर उनकी नजर है ।

ओवैसी करना चाहते थे राजद से गठबंधन

वही उन्होंने गठबंधन के सवाल पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा की बीते विधान सभा चुनाव में महागठबंधन से गठबंधन को लेकर चर्चा हुई थी ,लेकिन तब राजद वालो ने उनका मजाक उड़ाया था ।आगे चुनाव में अगर कोई हमारे साथ आना चाहेगा तो इस पर विचार किया जाएगा।

जबकि बिहार सरकार द्वारा रमजान के दौरान एक घंटे की रियायत दिए जाने के सवाल पर कहा की यह मुसलमानो को टोपी पहनाने जैसा है ।क्योंकि हम 12 घंटे रोजा रखे और खजूर आप को खिलाए यह क्या बात हुई ।

वही उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर वाली कारवाई पर भी सवाल खड़ा किया और उत्तर प्रदेश सरकार की कारवाई को असंवैधानिक बताया है । जबकि राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान को वो टाल गए ।ओवैसी के निशाने पर पार्टी छोड़ने वाले चारों विधायक भी रहे और ओवैसी ने चारो को गद्दार बताया। ओवैसी ने कहा नीतीश कुमार ने उन सभी को खरीद लिया ।

ओवैसी यही नहीं रुके और आगे उन्होंने कहा की इसका सबक आगे जरूर सिखाएंगे ।नीतीश कुमार के प्रधान मंत्री बनने के सवाल पर ओवैसी ने केसीआर का खुलकर समर्थन किया और कहा की तेलंगाना में केसीआर ने काम किया है जबकि बिहार की जमीनी हकीकत क्या है यह दिख रहा है ।जबकि सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की केंद्र सरकार यदि ऐसी कोई कोशिश करती है तो सीमांचल के मुसलमान शांत नही बैठेंगे और सड़क पर उतरेंगे। ओवैसी ने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा की ऐसा अगर कोई कहता है तो वो बाबा साहब के संविधान को कमजोर करता है ।वही उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन के लिए केंद्र और राज्य दोनो सरकारों को जिम्मेदार बताया है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सहित अन्य नेता मौजूद थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!