किशनगंज /सागर चन्द्रा
टाउन थाना पुलिस ने चोरी के ई रिक्शा को बंगाल से बरामद किया है। साथ ही चोरी के आरोप में तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल सुभाषपल्ली निवासी विनोद कुमार यादव की ई रिक्शा शुक्रवार को डुमरियाभट्टा से चोरी हो गई थी। घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किये जाने पर दो व्यक्ति ई रिक्शा चोरी कर जाता दिखा। घटना के बाद पीड़ित ई रिक्शा की तलाश में जुट गया। इसी दौरान बंगाल के गोर्रा में उसकी नजर अपने ई रिक्शा पर पड़ी। उसने फौरन स्थानीय लोगों की मदद से ई रिक्शा सवार दोनों युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान खगडा कालूचौक निवासी मोहम्मद अली पिता लाल मोहम्मद और धरमगंज निवासी गणेश कुमार पासवान पिता स्वर्गीय शिबू पासवान के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जुलजुली निवासी मोहम्मद मुनाजिर पिता हबीबुर्रहमान के साथ मिलकर ई रिक्शा चोरी की थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
