किशनगंज /सागर चन्द्रा
टाउन थाना क्षेत्र के चकला डेहुटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा और भतीजी ने आत्हत्या करने के लिए कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों के आत्मघाती कदम की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच जहां हड़कंप मच गया। वहीं इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
परिजनों ने फौरन चाचा शाह आलम और भतीजी रेजी खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेजी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद से नाराज होकर चाचा और भतीजी ने आत्मघाती कदम उठा लिया था।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 168