किशनगंज :जिले के 13 थानों में हुई महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत

SHARE:

महिलाएं अब महिला पुलिस के पास भी दर्ज करवा सकेंगी शिकायत

किशनगंज /सागर चन्द्रा


जिले के 13 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।महिलाओं से संबंधित अपराधों को दर्ज करने हेतु थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।अब महिलाएं महिला पुलिस कर्मी के पास किसी प्रकार की शिकायतें दर्ज करवा सकेंगी।एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के 13 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ हुआ।

हेल्प डेस्क में महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला सिपाही की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो थाना में आने वाले पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगे एवं उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई भी की जायेगी। इस अवसर पर सदर थाना में मौजूद मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि महिलाएं बिना झिझके थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।फिलहाल 13 थानों में यह सुविधा बहाल की गई है।आगे अन्य थानों में भी यह सुविधा बहाल होगी।

इस अवसर पर सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अवर निरीक्षक कुणाल कुमार,अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, अवर निरीक्षक मासूम कुमारी आदि मौजूद थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!