किशनगंज /प्रतिनिधि
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम से किशनगंज नगर मंडल वार्ड संख्या-14 में बूथ संख्या-231 बूथ अध्यक्ष कल्पना देवी के आवास में भाजपा नगर अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा भाई के अध्यक्षता में सुना गया। मन की बात 98 संस्करण में पीएम मोदी ने कहा कि जन भागीदारी के लिए अभिव्यक्ति के लिए मन की बात कार्यक्रम सफल रहा , आम लोगों ने देशी सामानों के प्रति अपनी आवाज को बुलंद किया ।
उन्होंने कहा की समाज की शक्ति से देश आगे बढ़ता है , देश के लोगों ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी रुचि दिखाई ।विदेशों में भारतीय खिलौने की मांग बढ़ गई है । देशी लोरी के प्रति जो रचनात्मक प्रविष्टि की मांग की गई तो लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रंगोली में पंजाब के लोगों ने बाजी मारी ।मालूम हो की नगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में लगातार मन की बात कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न बूथों पर किया जाता है।साथ ही बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित भी किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज कु साहा जिला महामंत्री राजेश कु गुप्ता जिला मीडया प्रभारी अधिवक्ता जय किशन प्रसाद कुशवाहा,,जिला कोषाध्यक्ष हरि अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा से फारूक आलम,नगर उपाध्यक्ष गगन दीप सिंह, शिवम कु साहा, मुकेश शर्मा नगर महामंत्री अरबिंद मंडल नगर मंत्री बिश्वजीत कुमार,दीपेश कु झा,शक्ति केन्द्र सह प्रमुख अरुण यादव, असित कु सिन्हा,अतिपिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक कु गुप्ता,युवा मोर्चा जिला महामंत्री राकेश गुप्ता, जितेन्द्र कु साहा, अधिवक्ता भास्कर मिश्रा,अमजद अली बूथ अध्यक्ष संदीप सोनार,दुर्गा देवी,कल्पना देवी,राकेश कुमार, रामनाथ शर्मा, सुनील पासवान,माणिक सरकार,राजेश साह, मंजू देवी,सारदा देवी,वीना देवी,क्रांति देवी,गीता देवी,रीना देवी,कंचन देवी,शिला देवी,मुन्नी देवी,रेखा देवी,संगीता देवी,पारो देवी,मीरा देवी,सोनू कुमार,अमर पासवान,तरल देव साह, विकाश कुमार ऒर अन्न भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।