शराब के नशे में चार पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। फरिंगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने लोहारपट्टी निवासी अरूण कुमार और राकेश को शराब के नशे में पाये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जबकि रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने हटवार निवासी अबरार आलम और हसनपुर निवासी गणेश टुडू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर बुधवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!