किशनगंज :कोचाधामन पुलिस ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरघरिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े नौ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष आरीज एहकाम के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक यात्री वाहन से अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को धड़ दबोचा।

‌‌इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष आरीज एहकाम ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में साढ़े नौ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अनिल कुमार पासवान (21)ग्राम भगत टोला वार्ड संख्या आठ जिला अररिया को बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई अजय कुमार गुप्ता एवं पुलिस बल मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!