किशनगंज /सागर चन्द्रा
मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कोचाधामन थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में घटित घटना के बाद पीड़िता हसफीना खातून की तबीयत बिगड़ने लगी।

उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


























