किशनगंज:उत्पाद विभाग की टीम ने 17 पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

नववर्ष को लेकर सतर्कता बरत रही उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 17 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नववर्ष के मौके पर बंगाल में मौजमस्ती व शराब का सेवन कर जिले में प्रवेश कर रहे थे।

लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने 11 और फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने छह पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर सोमवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!