किशनगंज :एसएसबी सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से कर रही है जागरूक

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

भारत नेपाल सीमा स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन के की सीमा चौकी के जवानों द्वारा सीमावर्ती ग्राम पैकटोला में देश भक्ति मुवी सीता रमन को 19 दिसंबर के रात्रि में दिखाया गया।जिसे देखने के लिए दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए। कंपनी कमांडर सतपौल शर्मा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मुवी दिखाने का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों का मनोरंजन करने एवं देश भक्ति की भावना को जागरूक करना है।

कमांडेंट ने मुवी दिखाने के पश्चात एक संकल्प बैठक का आयोजन ग्रामीणों के साथ किया जिसमें सीमा क्षेत्र में होने वाली तस्करी के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति तस्करी में लिप्त होता है तो उसकी सूचना नजदीकी सीमा चौकी को अवश्य दें। ताकि तस्कर को पकड़ा जा सके। अगर आप लोग सहयोग करेंगे तो तस्करी पर अंकुश लगेगा।

ग्रामीणों के साथ बैठक में कंपनी कमांडर सतपौल शर्मा के साथ सीमा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार , वार्ड सदस्य मोहम्मद इस्लाम , मोहम्मद निजामुद्दीन, शहनवाज आलम, मोहम्मद माजित आलम, हुमायु आलम,आदि ग्रामीणों ने भाग लिया ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!