
किशनगंज/सागर चन्द्रा
कोचाधामन सड़क पर गस्त कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हांलाकि बाइक सवार दो अन्य तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो जाने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बगलबाड़ी के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज की दिशा से तेजरफ्तार आ रही दो बाइक सवार चार लोगों को रोका। लेकिन इस बीच एक बाइक सवार दो लोग मौके से फरार हो गया।
जबकि दूसरा बाइक सवार भी फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन टीम के सदस्यों के द्वारा पीछा करने पर एक युवक पास के मक्का खेत में छिप गया। जबकि दूसरा बाइक सहित फरार हो गया। तलाशी के दौरान मक्का खेत में छिपे युवक को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से 18 पीस 180 एम एल का टेट्रा पैक सहित 375 एम एल का आठ बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार जलालगढ़ पुर्णिया निवासी मुन्ना कुमार पिता सुखदेव विश्वास के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।






























