किशनगंज :परिजनों ने तंग आकर शराबी बेटे को किया पुलिस के हवाले

SHARE:

किशनगंज / सागर चन्द्रा

रोज रोज शराब पीकर हंगामा व दुर्व्यवहार करने से तंग आकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने फरिंगगोड़ा वार्ड नंबर नौ निवासी दीपक कुमार दास पिता बंगाली दास को नशे की हालत में देख उसे हिरासत में ले लिया।

सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर शनिवार को उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!