किशनगंज :उत्पाद विभाग की टीम ने चार पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज / सागर चन्द्रा


देवीचौक स्थित मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने की चेष्टा कर रहे थे।

मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन से जांच किये जाने पर मालदा निवासी सनाउल हक, तैमूर हुसैन के साथ साथ ठाकुरगंज निवासी मो.नदीम और झाड़बाड़ी पोठिया निवासी मो.हफीज के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर शनिवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई