किशनगंज :टाउन थाना में महिला हेल्प डेस्क किया गया शुरू,महिलाओ को मिलेगी सुविधा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में टाउन थाना में महिला फरियादियों की सहायता के लिए शुक्रवार से महिला हेल्प डेस्क शुरू किया गया। फरियाद लेकर टाउन थाने पहुंचने वाली महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। एफआईआर दर्ज करानी हो या फिर सनहा, थाना में किसी तरह का कोई काम होने पर महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी।

वही जरूरी हुआ तो उन्हें कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा। टाउन थाना में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य थानों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करना है। जिससे कि वह महिला पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने में सहायक हो। बता दें कि जिला मुख्यालय में महिला थाना पूर्व से कार्यरत है।हेल्प डेस्क मे महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामले दर्ज किए जाते हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी डाँ इनामुल हक मेगनू के द्वारा जिले के कई थानों में महिला हेल्प डेक्स की स्थापना की गई है।

महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो जाने से पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी शिकायत को बेहद ही सहजतापूर्वक बिना किसी झिझक,संकोच के दर्ज करा सकती हैं।टाउन थाना में स्थापित महिला हेल्पडेस्क में दो महिला पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

किशनगंज :टाउन थाना में महिला हेल्प डेस्क किया गया शुरू,महिलाओ को मिलेगी सुविधा