उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ: कैमूर, बिहार सहित देश-दुनिया में दिखी इसकी छटा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) संपन्न हो गया है।

कैमूर मे उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) संपन्न हो गया है। कैमूर-बिहार ही नही बल्की देश-दुनिया में छठ व्रती ने आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास को खत्म किया। इस मौके पर कैमूर से लेकर पटना, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से लेकर कन्या कुमारी तक देश के विभिन्‍न शहरों में श्रद्धालु सुबह से ही घाटों पर एकत्र हो गए थे। भगवान सूर्य के निकलते ही पूरी आस्‍था के साथ उन्हें अर्घ्‍य अर्पित किया गया।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ पूजा घाटों पर उमड़ी थी। आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कैमूर जिला मुख्यालय में भी हर्षोल्लास दिखा। चार दिनों का महापर्व नहाय खाय से शुरु होकर आज यानी सोमबार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।

महापर्व में अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा होती है। इससे पहले अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना (Worship of the setting sun) की गई थी और आज उदीयमान सूर्य की उपासना की गई है। देश और दुनिया भर के नदी,गंगा छठ घाटों के अलावे कई तालाबों में सुबह 3 बजे से ही व्रतियों के साथ लोगों का पहुंचना जारी था।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!