आस्था व भक्ति भाव के साथ की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कायस्थ समाज के लोगों ने गुरुवार को आस्था व भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना किया।इस अवसर पर प्रखंड के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी समेत कई जगहों पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने अपने घरों पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना किया।

इसे लेकर कन्हैयाबाड़ी निवासी बैंक अधिकारी अमोद कुमार कर्ण ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना से मनुष्य के अंतर आत्मा में ज्ञान की वृद्धि होती है।हर कलमकार को सच्ची निष्ठा व भक्ति भाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करना चाहिए। वहीं चित्रगुप्त पूजा को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!