कैमूर :बाइक व पिकअप की जोरदार टक्कर, एक की मौत एक घायल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे)

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा के समीप एनएच 2 पर बुध बार की देर रात पिकअप व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के छांव गांव निवासी सनोज राम व घायल व्यक्ति ओम प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचआई विभाग की टीम ने अपने एंबुलेंस से मृतक व घायल दोनों को दुर्गावती पीएचसी पहुचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद मृत युवक के शव को दुर्गावती पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!