कैमूर /ब्रजेश दुबे
कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये लोगों में सोनहन का रहनेवाला अरुण खरवार है। दूसरा नशेड़ी सोनहन थाना क्षेत्र के महुअत गांव का अभिमन्यु कुमार है। तीसरा शराबी सोनहन थाना क्षेत्र के कझार गांव का फूलन पासवान है।
सोनहन थाने की पुलिस ने उक्त सभी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के लिए तीनों को थाने लाया गया। थाने में ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद तीनों को शराब के नशे में पाया गया। शराब के नशे में पाये जाने के बाद तीनों को कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

























