मुहर्रम पर्व को लेकर जिले के 192 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल रहेगी तैनात

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मुहर्रम के पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने के लिये मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ साथ खाकी की नजर शहर के 15 और जिले के 192 से अधिक संवेदनशील स्थानों के अलावे हरेक जगह होगी. डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी राकेश कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि, शहर सहित गांवों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा धर्म के नाम पर भावनाएं भड़काने और भेदभाव पैदा करने की कोशिश की जा सकती है.

इस बार ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता है. इसलिये इस बार उक्त सभी संवेदनशील स्थानों पर दण्डाधिकारियों के साथ साथ पुलिस बल मुहर्रम के जुलूस के बाद तक अपने तय स्थानों पर तैनात रहेंगे. जिले के शीर्ष अधिकारियों ने पर्व त्योहार के दौरान फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल उसका खंडन करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे,खुफिया सूचना एकत्र करने और उसपर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई