फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
अररिया गलगलिया रेल लाइन के बीच पड़ने वाले खवासपुर रेलवे स्टेशन को फ़ारबिसगंज से जोड़ने की माँग को लेकर फ़ारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाली एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की तिथि में बदलाव करते हुए 9 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया हैं.
उक्त जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के सचिव इंजीनियर आयुष अग्रवाल एवं प्रवक्ता पवन मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से देते हुए बताया गया कि पहले धरना प्रदर्शन 10 जुलाई को होने वाला था लेकिन बक़रीद को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष माँगीलाल गोलछा द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेकर
इसके तिथि में बदलाव कर अब 9 जुलाई को स्थानीय रेलवे परिसर में धरना किया जाएगा.उन्होंने बताया कि चूँकि धरना प्रदर्शन वाले दिन पंचायतों से भी लोगों का आगमन होगा एवं बक़रीद के त्योहार को देखते हुए लोगों की भीड़ मार्केट एवं स्थानीय रेलवे परिसर में भी होगी जिसको लेकर यह बदलाव किया गया है.
बताते चलें कि इस धरना प्रदर्शन में पंचायतों से जुड़े लोग मुखियागण, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य व ग्रामीणों के अलावे फ़ारबिसगंज शहर के तमाम अलग अलग संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा भी इस धरना प्रदर्शन में शिरकत किया जाएगा।
फ़ारबिसगंज खवासपुर के बीच में पड़ने वाले तमाम पंचायतों के प्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा इस धरना प्रदर्शन में शिरकत कर क्षेत्र की माँग को बुलंद करने के लिए आवाज़ उठायी जाएगी. धरना प्रदर्शन को लेकर लगातार जनसंपर्क अधिकारी चलाया गया है.




























