किशनगंज /सागर चन्द्रा
रंगदारी नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। शोर शराबे को सुनकर स्थानीय लोगों को जुटता देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। लोगों ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर महादेवदिघी वार्ड नंबर नौ निवासी सज्जाद उर्फ सैफ को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पीड़ित ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे बिशनपुर निवासी चांद हुसैन, अनवर, सन्नी, अली हुसैन, सद्दाम, तबरेज आदि ने बीच रास्ते में रोक लिया और रंगदारी स्वरूप दो लाख रुपये की मांग करने लगा। पीड़ित के द्वारा इंकार किये जाने पर आरोपियों ने सज्जाद की लाठी डंडे के साथ साथ रड से वार कर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित के पास रखे 20 हजार रुपये भी छीन लिया। जाते जाते बदमाशों ने उससे दो लाख रुपये देने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। बहरहाल पीड़ित के लिखित शिकायत पर बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 179/22 दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




























