चिल्हनियॉ महादलित टोला में जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश, जल निकासी की मांग

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियॉ महादलित टोला में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।गांव में जलजमाव से जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वही सड़ांध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी प्रबल हो गई है। रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण चिल्हनियॉ गांव में 3 फीट बारिश का पानी का लग गया है।जल जमाव की समस्या को लेकर पूरे गांव के लोग बीडीओ व मुखिया को भी जानकारी दी। वही वार्ड सदस्य सूंदर मांझी ने कहा कि मुखिया को भी इस समस्या से अवगत कराया गया।

लेकिन अब तक इसका हल नहीं किया गया है। श्री मांझी ने बताया कि चिल्हनियॉ महादलित टोला के लिक रोड से जल निकासी की समस्या के लिए नाला निर्माण का सुझाव दिया गया था। लेकिन सड़क में नाला निर्माण नहीं कराया गया। जिससे चिल्हनियॉ गांव के महादलित टोला में यह समस्या दो साल से बनी हुई है। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय ग्रामीण दीना ऋषिदेव,इंन्द्रर मांझी, गुलाबचंद ऋषिदेव, किन्नू ऋषिदेव, विनोद ऋषिदेव, विद्यानंद ऋषिदेव,शनिचरा ऋषिदेव, झड़ी लाल मांझी, मदन माझी,सुमारू मांझी, श्यामलाल मंडल, हिट लाल मंडल,बिरेन्ची ऋषिदेव, नसीब लाल मंडल, राजेंद्र मंडल, सुंदर मंडल रीतलाल मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क में नाला निर्माण कार्य जल निकासी की मांग प्रशासन से की है।

चिल्हनियॉ महादलित टोला में जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश, जल निकासी की मांग