अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली

SHARE:

किशनगंज /रणविजय

अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा शुक्रवार को गंगा दशहरा के पावन मौके पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली पौआखाली नगर पंचायत से सटे बहादुरगंज प्रखंड अन्तर्गत मोहम्मद नगर पंचायत के बालूबाड़ी शिवगंज धाम से निकली जो दलबाड़ी मोड़,पवना, केलाबाड़ी,फुलबाड़ी होते हुए महावीर मन्दिर पौआखाली पहुंची,जहाँ अल्प विश्राम के बाद पुनः पौआखाली बाजार,लक्ष्मी चौक,हॉस्पिटल रोड होते हुए गन्तव्य स्थल तक पहुंची।

रैली में गायत्री परिवार से जुड़े महिलाओं, बच्चों एवम पुरुषों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया।मौके पर रैली के संयोजक कमलेश दास ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता सन्देश फैलाने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि नशा के कारण आज समाज मे कई तरह के अपराध को बढ़ावा मिल रहा हैं,युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

जिस परिवार में एक भी व्यक्ति नशे के आदि हो चुके हैं वैसे परिवार आर्थिक एवम सामाजिक रूप से काफी दुर्बल हो जाते हैं।स्वस्थ समाज बनाने के लिए शराब,बीड़ी,तम्बाकू सहित सभी प्रकार के व्यसन को छोड़ना पड़ेगा।वहीं गायत्री परिवार के उप मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज एवम राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।नशे के कारण टीबी,कैंसर,दमा सहित कई प्रकार के गम्भीर रोगों का शिकार होना पड़ता है।जिससे धन व समय को हानि होती है।कभी कभी तो इसके कारण अकाल मृत्यु भी हो जाती है।वहीं इस अवसर पर रैली के सफल आयोजन को लेकर हरिश्चन्द्र सिंह, विमल पोद्दार,सखी लाल दास,भानु सिंह,राजन सिंह, देवनारायण मंडल,मीणा राय,केशो देवी,प्रीति राय,सितु राय,मामुनि देवी आदि सक्रिय रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई