गुरुवार, तिथि नवमी, विक्रम संवत 2079,पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति/ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि -: आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन कुछ परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती है।आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि -: आज का दिन सुंदर रहेगा।धैर्य बनाए रखे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा। रहन सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक उलझनें बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से सम्पर्क बनेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क राशि -: आज का दिन सुंदर और खुशियों से भरा हुआ रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा पर भी जाना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि :-आज का दिन सुंदर रहेगा। वाणी में मधुरता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन सहन कष्टमय रहेगा।बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन सुंदर और लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि -: आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालाकि कुछ मन परेशान हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि -: आज का दिन सुंदर रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। संचित धन में भी कमी आ सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा लेकिन धैर्य बनाए रखे।परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों से दूरियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि -: आज का दिन मिला जुला रहेगा।संयमित रहे और भावनाओं पर काबू रखे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।प्रेमी जोड़े कही घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि -: आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में नेगेटिव विचारों के प्रभाव से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। संयमित रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।खर्च की अधिकता रहेगी।
मीन राशि -: आज का दिन सुंदर और खुशियों भरा रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पिता का साथ मिलेगा। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।लेकिन दिन अच्छा बीतेगा।