किशनगंज :जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शहर के अग्रवाल स्टील के दुकान पर की छापेमारी

SHARE:

किशनगंज /संवादाता

जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शहर के प्रसिद्ध लोहा कारोबारी अग्रवाल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के दुकान पर छापेमारी की ।शहर के शास्त्री मार्ग में यह छापेमारी की गई।व्यवसाई पवन अग्रवाल और रौनक अग्रवाल से अधिकारियो ने घंटो पूछताछ किया।गौरतलब हो की चाचा और भतीजे का अलग अलग फर्म है और दोनो ही फर्म के मालिको से पूछताछ की गई।करीब 7 घंटो तक अधिकारियो द्वारा तमाम दस्तावेजों को खंगाला गया।






मालूम हो कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम शुक्रवार को सुबह 11 बजे पुलिस बल के साथ शास्त्री मार्ग पहुंचकर सरिया एव टीना विक्रेता पवन अग्रवाल और उनके भतीजे रौनक अग्रवाल के स्टोर में कार्रवाई की। शाम तक यह जांच चलती रही।इस बीच व्यवसाई के एकाउंटेंट भी सिलीगुड़ी से पहुंचे । लेकिन उन्हें भी अधिकारियो ने अंदर प्रवेश नहीं करने दिया ।मीडिया कर्मियों से भी अधिकारी दूरी बनाए रहे और कोई जानकारी अधिकारियो द्वारा नही दी गई है ।गौरतलब हो की अग्रवाल स्टील शहर का काफी पुराना फर्म है । जीएसटी इंटेलिजेंस के छापेमारी की खबर शहर में आग के तरह फैल गई उसके बाद तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे ।इस छापेमारी के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।वही शाम 7 बजे के बाद अधिकारियों की टीम दुकान से रवाना हुई लेकिन मीडिया को कोई बयान अधिकारियो द्वारा नही दिया गया।जिससे इस छापेमारी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!