आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे कैमूर, जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत करकटगढ़ पर्यटन क्षेत्र का करेंगे अवलोकन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले में आज बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है जिसे लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में प्रशासन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के करकटगढ़ पर्यटक स्थल का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैमूर में आगमन होगा । उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है वहीं सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।






हालांकि सूत्रों से जानकारी मिल रही है की मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से करकटगढ पहुंचेंगे। लेकिन इसके बावजूद भी जिला के डीएम, एसपी एवं चैनपुर विधान सभा के विधायक सह अल्प संख्यक कल्याण मंत्री जमा खां उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जोर-शोर से जुटे हुए हैं। बताते चलें कि कैमूर मे पर्यटन की काफी संभावना है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा किया जा रहा है इसके पहले भी उनके द्वारा करकटगढ़ का दौरा किया जा चुका है। इतना ही नहीं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी करकटगढ़ पर्यटन क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। यहां पर पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं उसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करकटगढ़ पर्यटक स्थल का अवलोकन भी करेंगे।









आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे कैमूर, जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत करकटगढ़ पर्यटन क्षेत्र का करेंगे अवलोकन