किशनगंज /सागर चंद्रा
सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म देकर दुष्कर्म पीड़िता बिन ब्याही मां बन गई। हालांकि जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में नवजात को सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जबकि अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती पीड़िता का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित पथारटोली कमरसाल निवासी होला दास उर्फ बप्पा दास ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फांस लिया था और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था।
जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और पीड़िता को मारपीट कर भगा दिया। घटना से हैरान और परेशान पीड़िता 16 मार्च को न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 15/22 दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।