कैमूर :अधौरा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप ,एक गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही 3 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है इस मामले में गुरुवार को पीड़ित महिला अपने पति और सास के साथ महिला थाना भभुआ पहुंची ।महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया की शौच के लिए वह घर से बाहर अकेले निकली हुई थी तभी गांव के ही 3 लोगों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया ।






हालांकि इस मामले में गांव के ही नागेंद्र उमराव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही 2 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना के संदर्भ में अधौरा थानाध्यक्ष मनोज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता व आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। उनके साथ पुलिस के अलावा पीड़िता के चचेरे ससुर भी भभुआ गए हैं।


थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। दुष्कर्म करनेवाले तीनों आरोपी उसके गांव के ही थे। इनमें से नागेंद्र उरांव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने तीन में से एक आरोपी की शिनाख्त की है। शेष के बारे में गिरफ्तार नागेंद्र ही जानकारी दे सकता है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। 











कैमूर :अधौरा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप ,एक गिरफ्तार