फारबिसगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज के होटल संचिता पैलेस में विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू अली ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संचिता मंडल मौजूद रहीं.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी दूरदर्शी सोच और विकास के कार्यों के कारण जाने जाते हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संचिता मंडल ने कहा सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष तैयारी की है.






नीतीश कुमार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में भारत सरकार के मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने समर्थकों को संदेश भी दिया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु और सुखी रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है. उनके कुशल नेतृत्व में बिहार सामाजिक समरसता के साथ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना है. नगर अध्यक्ष गुड्डू अली ने कहा जितना विकास नौकरियां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए किया है शायद ही कोई मुख्यमंत्री ने आज तक किया होगा.

इस मौके पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, किशोर राय, संचिता मंडल, मनोज गुप्ता, अंकित मंडल, गोपाल राय, अभिषेक सिंह, दीपक आर्यन, गुलफाम अंसारी, कमलेश्वरी पासवान, ललिता देवी, उषा देवी, लीला देवी, नसीमा खातून, विनोद शाह, बिनोद मंडल, मोहम्मद कासिम, उपेंद्र चौधरी, प्रमोद पासवान, शिवजी पासवान, विक्की दास,राजू मंडल, राम कुमार पासवान, रोहित कुमार, ललित पासवान आदि मौजूद थे.











फारबिसगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया