फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे फारबिसगंज के वार्ड संख्या 20 के कन्हैया सिंह के पुत्र मयंक सकुशल फारबिसगंज स्थित अपने घर पर पहुंचा।जहां उनसे मिलने के लिए रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।मयंक के सकुशल वापसी पर परिवार वालो के साथ रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी भी मयंक से मिलने उनके आवास पहुँचे और कुशलक्षेम पूछा।हालांकि मयंक इंडियन एयरलाइंस के विमान से रविवार के शाम को ही दिल्ली पहुंच गया था।जहां से पटना पहुंचने के बाद आज फारबिसगंज अपने घर पर पहुंचा।सकुशल वापसी के लिए मयंक ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।































