किशनगंज :राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को किया गया रवाना

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 बालक आयु वर्ग अंडर 14/19 का आयोजन क्रमशः सहरसा/नालंदा जिला में 25 फरवरी से 06 मार्च /02 फरवरी से 11 मार्च 2022 को किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (क्रिकेट) बालक आयुवर्ग अंडर 14 और अंडर 19 को शारीरिक शिक्षा(खेल) कार्यालय से कला संस्कृति व युवा विभाग,बिहार द्वारा निर्धारित खेल पोशाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ क्रमशः सहरसा और राजगीर के लिए रवाना किया गया।


जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खेल पूरे मनोयोग से खेलें और जिला का नाम रौशन करें।खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक ,शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत,लगन और निरंतरता को बनाकर खेलने वाले खिलाड़ी व टीम को सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता।खेल में भी काफी संभावनाएं हैं,राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के हित में अनेकानेक कार्य कर रही हैं।उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

मालूम हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन दिसंबर माह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। क्रिकेट खेल विधा के दोनो आयु वर्ग में 16 बालको को जिला खेल दल में भेजा गया है।उनके साथ टीम मैनेजर और प्रशिक्षक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।सहरसा जिला में अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में किशनगंज टीम का प्रथम मैच 2 मार्च और राजगीर में अंडर 19 टीम का प्रथम मैच 02 मार्च को होना है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!