खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में लता दीदी के निधन पर शोक की लहर,नेताओ ने जताया शोक

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

● युवाओं से लेकर राजनीतिक दलों में शोक की लहर

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

स्वर कोकिला व भारतरत्न से सम्मानित लता मंगेशकर जी के निधन से पूरे विश्व के साथ खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में शोक की लहर है। लता मंगेश्कर जी की पिछले दिनों तबियत खराब होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उनका देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी प्रखंड में हर वर्ग के लोगों ने चाहे वह छात्र, युवा हो, नौकरी पेशा हो, राजनीतिक दलों हो अन्य सभी कोई लता मंगेशकर के निधन से मर्माहत हैं। सबों ने कोकिला लता मंगेशकर के देहांत की खबर सुनते ही काफी दुख व्यक्त किया है। युवा आकाश कुमार सिंह, पप्पू कुमार यादव, आदि युवाओं का कहना है कि लता मंगेशकर जी स्वर की देवी हैं। उनकी आवाज में वो जादू है जिसे सुनते ही रोम रोम जागृत हो उठता है। ऐसे में अब बस उनकी याद रह जाएगी। रविवार सुबह लंबी बीमारी से जुझते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन होगा गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जबकि उनके फैंस लगातार उनके सेहत में सुधार की प्रार्थना कर रहे थे। ऐसे में यह खबर एक सदमे से कम नहीं है।

भाजपा विधायक ने दी श्रद्धांजलि

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन ने लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक जताया है।उन्होंने कहा उनके निधन से पूरे देश को क्षति हुई है। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी,जरा याद करो कुर्बानी….. ये गीत पूरे देश भर में प्रसिद्ध गीत हैं। उन्होंने कहा मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार वालों को यह कठिन परिश्रम से लड़ने की हिम्मत प्रदान करने के लिए भगवान से कामना करता हूं। उन्होंने कहा फेसबुक और ट्व‍िटर समेत अन्‍य इंटरनेट मीडिया पर लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि दिए हैं । वाट्सएप स्‍टेटस में कई लोगों ने लता मंगेशकर की तस्‍वीर लगाई है।  इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्‍वर कोकिला हर वर्ग में कितनी लोकप्रिय थीं। वहीं , दूसरी ओर फांसीदेवा – खोरीबाड़ी भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा लता मंगेश्कर जी केवल एक लोकप्रिय नहीं है बल्कि देश के लिए एक बेहतरीन संगीतकार भी थी। उनके जैसा देश में आजतक न ही कोई गायिका है और न ही उनके जैसा कभी कोई गायिका होगा। उन्होंने कहा अमेरिका ने भी करोडों की कीमत से लता मंगेशकर जी गला खरीद लिया था । उन्होंने कहा हिंदी के अलावा उन्‍होंने मैथिली और भोजपुरी गाने को भी आवाज दी। उन्होंने मैथिली उनके गाए गीत, सुनू सुनू रसिया… आज भी मिथिलावासियों की जुबान पर तैरने लगती है। हर उम्र वर्ग के लेागों के बीच उनके गाने लोकप्रिय हैं। उनका जैसा गला शायद ही देश में किसी का होगा और देशभक्ति के लिए गाया हुआ उनका गीत लोग हमेशा याद रखेंगे।

खोरीबाड़ी तृणमूल युवा नेता ने की शोक व्यक्त

तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि उनका निधन से पूरे विश्व भर में शोक की लहर है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने कहा लता मंगेशकर जी जिस तरह से हर एक गीत को जितनी तारीफ की जाएं उतनी कम है। उनका हर एक गीत देश दुनिया के हर एक कोने कोने में प्रसिद्ध हैं।
















खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में लता दीदी के निधन पर शोक की लहर,नेताओ ने जताया शोक